बुढ़मू के भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में बुधवार को सीएसी क्लब बुढ़मू के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी, शिक्षाविद सह भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश व विशिष्ठ अतिथि खलारी डीएसपी आरएन चौधरी, बॉलीवुड एक्टर नदीम अहमद खान व उदय पासवान शामिल हुए। फाइनल मैच पतराटोली व एडी अकादमी बुढ़मू के बीच खेला गया, जिसमें पेनाल्टी शूटआउट में पतराटोली की टीम विजयी रही। विजेता टीम को मुख्य अतिथि द्वारा नकद 13 हजार व शील्ड व उपविजेता टीम को एक शील्ड देकर सम्मानित किया गया। वहीं, मैन ऑफ द मैच को 1100 रुपए नकद देकर सम्मानित किया गया।


