भास्कर न्यूज | अमृतसर 2025 के आखिरी दिन ठंड ने अपना प्रकोप दिखाया। दिनभर धूप नहीं निकली और धुंध छाई रही। बुधवार को अधिकतम पारा 12.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब 6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात 12 बजे नए साल की आगमन पर बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती हैं। आगामी दिनों में 2 से 4 जनवरी तक सुबह के समय कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है, जबकि दिन में मौसम साफ या आंशिक रूप से बादल वाला रहेगा।


