भास्कर न्यूज | जालंधर जिमखाना क्लब के भांगड़ा ग्रुप ने नए साल की पार्टी का आयोजन किया। प्रोग्राम में करीब 40 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने केक काटकर खुशियां मनाई। साथ ही महिलाओं ने मॉडलिंग की और तरह-तरह की गेम्स खेलीं। वहीं, डीजे की धुन पर डांस भी किया। इस मौके पर डॉक्टर जेपी सिंह, डॉक्टर लाल व चरणजीत सिंह चन्नी व वाणी ने सिंगिंग की। कार्यक्रम में बेस्ट कपल का अवॉर्ड आरती और सन्नी की जोड़ी को दिया गया। इस मौके पर सन्नी, आरती, डॉ. लाल, डॉ. रूबी, रितु, राजन गुप्ता, डॉ. रमन, डॉ. विजय ओबरॉय, हेमप्रीत, चरणजीत सिंह चन्नी, शरण, हरप्रीत वालिया आदि मौजूद रहे।


