भगतांवाला दाना मंडी के बाहर सड़क टूटी

अमृतसर | भगतांवाला दाना मंडी के बाहर मुख्य सड़क बुरी तरह से टूटी हुई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बना बड़ा गड्ढा लगातार हादसों को न्योता दे रहा है। यह मार्ग व्यस्त होने के कारण दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है, लेकिन खराब सड़क के चलते ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नगर निगम को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए और सड़क की जल्द मरम्मत करवाई जाए। -नरेंद्र सिंह निवासी ढाब

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *