राजिम| नव वर्ष के अवसर पर ग्राम बेलटुकरी, राजिम के गौरव मंच पर त्रिदिवसीय विराट श्री मारुति महायज्ञ का आयोजन 1 से 3 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। संध्या बेला में जलकलश यात्रा एवं दीप प्रज्ज्वलन यज्ञकर्ता सिद्धेश्वरानंद महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में देवनाथ साहू (अध्यक्ष, आयोजक समिति), हेमंत साहू उर्फ बबलू (सदस्य, जनपद पंचायत फिंगेश्वर), चेमन लाल धीवर (प्राधिकृत अध्यक्ष, कृ.से.स.स. बेलटुकरी), नेमीचंद साहू (अध्यक्ष, ग्रामीण साहू समाज बेलटुकरी) एवं अरुण कुमार हिरवानी उपसरपंच, ग्राम पंचायत बेलटुकरी उपस्थित रहे। दैनिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 7 बजे हवन-पूजन, 10 बजे महाआरती, एवं संध्या 5 से 7 बजे तक हवन-पूजन व महाआरती होगी। रात्रिकालीन कार्यक्रम में पांडवानी एवं भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। 3 जनवरी को पूर्णाहुति में रोहित साहू (विधायक, राजिम) मुख्य अतिथि रहेंगे। अध्यक्षता नंदनी ओंकार साहू (सभापति, जिला पंचायत गरियाबंद), चंद्रशेखर साहू (महामंत्री, भाजपा जिला गरियाबंद) एवं पुरानिक राम साहू (सरपंच, बेलटुकरी) करेंगे। आयोजक समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया है।


