भास्कर न्यूज | सुकमा/दोरनापाल सुकमा जिले के उरसांगल इलाके में जवानों ने नक्सलियों का डंप बरामद किया है। इसमें नक्सलियों के हथियार और विस्फोटक मिले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों की मौजूदगी के इनपुट पर उरसांगल कैंप से सीआरपीएफ की 159वीं बटालियन व जिला बल की संयुक्त पार्टी गोंदपल्ली इलाके में सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। इस बीच जवानों को नक्सलियों का डंप मिला। जवानों ने जब डंप की जांच की, तो मौके से हथियार-विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद किए गए। डंप बरामद करने के बाद जवानों की पार्टी वापस उरसांगल कैंप पहुंच चुकी है। डंप से एक बोल्ड एक्शन राइफल, तीन भरमार बंदूक, एक 12 बोर सिंगल बैरल राइफल, 7.62 एमएम एसएलआर राइफल के 150 राउंड, 5.56 एमएम इंसास राइफल के 150 राउंड, 303 राइफल के 100 राउंड, एक मैग्जीन बरामद की गई है।


