दूरस्थ इलाकों तक आधार सेवा देना लक्ष्य: कलेक्टर

सुकमा| कलेक्टोरेट के मीटिंग हॉल में आधार नामांकन एवं अद्यतन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी आधार ऑपरेटरों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में आधार की नवीनतम सॉफ्टवेयर प्रणाली यूनिवर्सल क्लाइंट के जरिए नामांकन और अपडेट प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में चिप्स, डाकघर और सीएससी से जुड़े आधार ऑपरेटरों ने भाग लिया। प्रशिक्षण को संबोधित करते कलेक्टर अमित कुमार ने कहा, ऑपरेटरों की भूमिका शासन और जनता के बीच मजबूत सेतु के समान है। आधार कार्ड आज सभी शासकीय योजनाओं की आधारशिला है। आधार नामांकन और अद्यतन कार्य पूर्ण गुणवत्ता, पारदर्शिता व तीव्र गति से किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *