288.35 करोड़ से बनेगा आदर्श औद्योगिक क्षेत्र

भास्कर न्यूज |जांजगीर जिले के ग्राम सिलादेही-बिर्रा-गतवा में प्रस्तावित आदर्श औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए सरकार ने 288.35 करोड़ रुपए की बड़ी राशि मंजूर की गई है। इससे जिले में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। नए उद्योगों की स्थापना से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।आदर्श औद्योगिक क्षेत्र के विकसित होने से यहां छोटे, मध्यम और बड़े उद्योगों की स्थापना होगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। औद्योगिक गतिविधियों में वृद्धि से क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और युवाओं को अपने ही जिले में काम करने के अवसर मिलेंगे। 2 अगस्त 24 को उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा गतवा, बिर्रा और सिलादेही में निगम के आधिपत्य की 881.60 एकड़ भूमि पर आदर्श औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है। परियोजना का उद्देश्य { आदर्श औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना:- यह नए औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण सिलादेही, बिर्रा और गतवा गांवों में किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक ढांचे का विकास संभव होगा। { औद्योगिक निवेश और रोजगार :- इस तरह के औद्योगिक क्षेत्रों का लक्ष्य स्थानीय निवेश को आकर्षित करना, औद्योगिक इकाइयों की स्थापना, बुनियादी ढांचा विकसित करना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *