अंधे मोड़ों पर संकेत बोर्ड, झाड़ियां काटना जरूरी

बेनूर| ग्राम पंचायत बेनूर के आश्रित ग्राम नऊपारा में गांधी चौक से पुसवालपारा जाने वाला शॉर्टकट मार्ग खतरे का सबब बनता जा रहा है। इस मार्ग पर दो से तीन अंधे मोड़ हैं, जहां वाहन दिखाई नहीं देते। रोज बड़ी संख्या में ग्रामीण, पैदल यात्री और बाइक चालक आवाजाही करते हैं। लोगों के अनुसार, कई वाहन चालक हार्न भी नहीं बजाते, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। मार्ग पर एक मोड़ ऐसा भी है, जहां दोनों ओर घनी झाड़ियां उगी हुई हैं। झाड़ियों के कारण दृश्यता पूरी तरह बाधित हो जाती है और सामने से आने वाला वाहन अंतिम क्षण में ही नजर आता है। झाड़ियों की कटाई जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *