क्रिटिकल केयर व पैलेटिव-कैंसर यूनिट से मिलना शुरू होगा इलाज

सिविल अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में बड़े स्तर पर काम चल रहा है। अस्पताल प्रशासन का मानना है कि नई सेवाएं शुरू होते ही यह संस्थान न सिर्फ पंजाब बल्कि पूरे नॉर्थ इंडिया की प्रमुख सरकारी हेल्थ सुविधाओं में शामिल हो जाएगा। मेटरनिटी केयर में एमसीएच एक्सटेंशन के साथ 100 अतिरिक्त बेड जुड़ने से हर महीने डिलीवरी की संख्या 1000 तक पहुंच सकती है। पैलेटिव-कैंसर केयर स्टाफ की नियुक्ति के बाद यह यूनिट शुरू होगी, जहां कैंसर और लाइलाज बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को दर्द प्रबंधन, मानसिक सहारा और आवश्यक मेडिकल केयर मिलेगी। यह यूनिट उन परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी जो निजी कैंसर इलाज का भारी खर्च नहीं उठा पाते। क्रिटिकल केयर यूनिट 75 बेड की यूनिट 2026 मिड तक शुरू होने की उम्मीद है। औद्योगिक शहर होने के कारण यहां दुर्घटना, हार्ट अटैक और स्ट्रोक के केस अचानक बढ़े मामलों को निपटने में मदद मिलेगी। नई यूनिट में एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम, आधुनिक मॉनिटरिंग और चौबीसों घंटे मेडिकल टीम तैनात रहेगी। 48 नए आयुष्मान केंद्र, जेल में भी खुलेगा एक आम आदमी क्लिनिक 2026 में 48 नए आयुष्मान केंद्र और आम आदमी क्लिनिक की शुरुआत होगी। इनमें आठवें फेज के 24, दसवें फेज के 14 और नौवें फेज के 9 आम आदमी क्लिनिक हैं। सेंट्रल जेल में भी एक आम आदमी क्लिनिक शुरु होगा। इसके लिए काम चल रहा है। इनमें 24 अर्बन और अन्य ग्रामीण इलाकों में होंगे। तीन पोर्टा कैबिन भी बनाए जा रहे हैं। इन 48 क्लिनिक में डीसी ऑफिस, गगनदीप कॉलोनी, सिविल सिटी, साहनेवाल, काकोवाल, सलेम टाबरी, खन्ना, दाना मंडी जगराओं, लोहारा, रमन मार्केट, जवाहर नगर, कपिल पार्क, बीआरएस नगर इत्यादि इलाकों में क्लिनिक बन रहे हैं। 15 जनवरी तक इन क्लिनिक का काम पूरा होने का टार्गेट रखा गया है। लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट 2 महीनों में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने जा रहा है, जिससे अस्पताल जरूरत अनुसार ऑक्सीजन स्वयं तैयार करेगा। सिविल अस्पताल में रोजाना 1400 से 1500 ओपीडी मरीज, इमरजेंसी में 100 से अधिक केस और हर महीने 700 से 800 डिलीवरी होती हैं। नई लिफ्टें, वॉटर टैंक, आधुनिक ओटी से बढ़ेगा ग्रेड। हेल्थ सिविल अस्पताल बढ़ाएगा सेहत का कद नई इमारत।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *