महासमुंद| ग्राम गुड़ेलाभाठा (झलप) में आयोजित महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। उन्होंने ग्राम देवताओं की पूजा कर स्पर्धा का शुभारंभ किया। नपाध्यक्ष ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कबड्डी प्रतियोगिता मिट्टी से जुड़ी खेल है। इससे मन-मस्तिष्क के साथ शरीर स्वस्थ व फीट रहता है। गुड़ेलाभाठा के युवा स्पोर्ट्स टीम के सदस्य प्रशंसा के पात्र हैं। गाँव में खेल स्पर्धा व सांस्कृतिक कार्यक्रम यहां के युवाओं द्वारा हमेशा कराया जाता है, जिससे गाँव की एकता सहज ही प्रदर्शित हो रहा है। उन्होंने खेल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रत्नेश साहू, सौरभ लोधी अध्यक्ष युवा कांग्रेस महासमुंद विधान सभा क्षेत्र, रफिक खान, पंच गण एमिन रात्रे, सविता ठाकुर, आशा ठाकुर, हेमलता ठाकुर, चम्पा ठाकुर सहित आयोजन समिति के दुर्गेश ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, तिलक ठाकुर, त्रिलोक ठाकुर, युवराज ठाकुर आदि मौजूद रहे।


