गुरु बाबा घासीदास के उपदेशों, संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात भी करिए: बंजारे

महासमुंद| कछारडीह में मंगलवार को गुरु घासीदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जैतखाम की पूजा-अर्चना और गुरु के चित्र के सामने दीपक जलाए गए। फिर हाथीगढ़ से आई पंथी पार्टी की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के जिलाध्यक्ष विजय बंजारे ने सतनाम संस्कृति के खानी-बानी, सियानी के बारे में बताया। बाबा के उपदेशों और संदेशों को आत्मसात करने की अपील की। युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष तेजराम चौलिक ने लोगों को शिक्षा और नशामुक्ति के लिए काम करने कहा। जिला पंचायत प्रतिनिधि धरम पटेल ने सामाजिक सद्भावना की अपील की। पंथी पार्टी के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने सबका मन मोह लिया। इस दौरान प्रेमलाल टंडन, राकेश टंडन, पारस पटेल, राम भजन नायक, भागवत साहू आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *