प्रकाशोत्सव पर कल श्रीगंगानगर में निकलेगा नगर कीर्तन

श्रीगंगानगर| दशमेश पिता साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह 11 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से नगर कीर्तन निकाला जाएगा। प्रधान जितेंद्र पाल सिंह कोचर ने बताया कि नगर कीर्तन शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगा, जिसमें गतका पार्टियां हैरतअंगेज करतब दिखाएंगी। मुख्य समागम 4 जनवरी को होगा, जिसमें श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई गुरदेव सिंह वेरका और अन्य जत्थे गुरु जस का गुणगान करेंगे। सुबह 10:30 बजे अखंड पाठ के भोग उपरांत महान कीर्तन दरबार सजेगा और गुरु का लंगर अटूट बरताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *