श्रीगंगानगर| स्वयंसेवी शिक्षण संस्था संघ राजस्थान के जयपुर में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में निजी विद्यालयों की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की गई। अधिवेशन में श्रीगंगानगर से सुशील जेटली, अनिल धानुका, अरुण गोदारा, अरुण गौड़, राकेश गोदारा और कुलदीप कालेरा ने प्रतिनिधित्व किया। अरुण गोदारा ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया, वहीं अनिल धानुका ने 1966 से संस्थाओं के लिए संघ के समर्पण को रेखांकित किया। अधिवेशन में आरटीई यूनिट कॉस्ट न बढ़ाए जाने, मान्यता शुल्क में वृद्धि और पीपी-3 से पीपी-5 भुगतान में देरी का कड़ा विरोध किया गया। साथ ही, नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता रद्द करने का विरोध करते हुए सरकार से निजी स्कूलों के हितों की रक्षा का आग्रह किया गया।


