भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर साल 2026 में 111 करोड़ रुपए से तैयार कfया जा रहा कोर्ट कॉम्पलेक्स भी समर्पित हो जाएगा। इस सात मंजिला बिल्डिंग का काम 85 फीसदी से ज्यादा हो चुका है। इसमें फिनिशिंग और बिजली आदि का काम चल रहा है। कोर्ट कॉम्पलेक्स का निर्माण जून 2023 में शुरू हुआ था। इसे दिसंबर 2024 तक पूरा करना था। लेकिन इसके लfए आरएसआरडीसी को दो बार निविदा प्रक्रिया चलानी पड़ी। इस कारण यह प्रोजेक्ट देरी से चल रहा है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर हवासिंह का कहना है कि इसे मार्च 2026 तक पूरा करना है। इसके बाद सभी 39 कोर्ट संचालित होंगी।


