दमोह| मध्य प्रदेश करणी सेना क्षत्राणी द्वारा दमोह जिला निवासी शशि बाईसा को प्रदेश संरक्षक एवं दमोह जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से अनेक वर्षों से सामाजिक सेवा का संकल्प लेकर मातृशक्ति को प्रोत्साहित करने वाली शशि बाईसा अब करणी सेना क्षत्राणी मध्य प्रदेश को अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।


