दमोह| मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन विभाग के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। दमोह में बांसा सरपंच और युवा कांग्रेसी नेता रोहन पाठक को विभाग का जिलाध्यक्ष बनाया है। पाठक की नियुक्ति की अनुशंसा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर की गई है। पाठक को इस उपलब्धि के लिए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मानक पटेल सहित अनेक पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।


