हाइवे और प्रवेश द्वारों पर नियमों व शुल्क की जानकारी के लिए सूचना पटल लगाए जाएं

दमोह| यदि आप नववर्ष में वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के पर्यटन स्थलों पर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पर्यटन नियमों में सख्ती की गई है, जिसके चलते बड़ी संख्या में पर्यटक बिना भ्रमण किए ही वापस लौट रहे हैं। पर्यटकों के अनुसार, रिजर्व क्षेत्र में अब केवल फोर व्हीलर वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। एक वाहन में अधिकतम छह लोग जा सकते हैं और इसके लिए 1500 रुपए एंट्री फीस निर्धारित की गई है। टू-व्हीलर और पैदल प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। जैसे ही पर्यटकों को इन नियमों की जानकारी मिलती है, वे निदान वॉटरफॉल और सिंगौरगढ़ बैरियर से ही लौटने को मजबूर हो रहे हैं। टाइगर रिजर्व के डिप्टी रेंजर लईक खान ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केवल फोर व्हीलर को अनुमति दी गई है। एक वाहन में अधिकतम छह लोग ही प्रवेश कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *