तीन दिवसीय ध्यान शिविर का हुआ समापन

भास्कर संवाददाता | दमोह आर्ट ऑफ लिविंग के इंटरनेशनल प्रशिक्षक प्रशांत भैया के सानिध्य में एक निजी होटल में आयोजित एडवांस मेडिटेशन प्रोग्राम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। तीन दिवसीय कोर्स में 35 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। सभी साधकों ने पूर्ण मौन के साथ गुरुदेव के अद्भुत ज्ञान एवं ध्यान की गहन प्रक्रियाओं का अनुभव किया। इस साधना के माध्यम से प्रतिभागियों ने जीवन के गूढ़तम रहस्यों को समझा और जीवन को सहज, सरल एवं आनंदमय बनाने की कला सीखी। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों के चेहरों पर झलकती खुशी, प्रेम और आंतरिक आनंद इस आध्यात्मिक यात्रा की सफलता का स्पष्ट प्रमाण थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *