दमोह| नए वर्ष के शुभारंभ अवस पर दमयंती व्याख्यान माला का आयोजन दमयंती पैलेस में 1 जनवरी को दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। इसमें मुख्य आकर्षण कलेक्टर बंगला के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष डाक टिकट जारी। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने एडिबल कप का प्रयोग प्रारंभ। सेवा प्रदाय के विशेष अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। मुख्य वक्ता मनीषा आनंद मोटिवेशनल स्पीकर, साइकोलॉजिस्ट एवं कॉर्पोरेट ट्रेनर द्वारा जीवन प्रबंधन, तनाव प्रबंधन पर व्याख्यान दिया जाएगा।


