दमोह| आनंद उत्सव 2026 के सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए जिले में तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि आनंद उत्सव का आयोजन जिला एवं विकासखंड स्तर पर प्रभावी ढंग से किया जाए, जिससे अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता हो सके। समितियों का गठन कर बैठकें की जाएं। चयनित स्थलों का निर्धारण कर संबंधित संस्थान की वेबसाइट पर उनका पंजीयन किया जाए।


