कथा में माता सीता को उपदेश का प्रसंग सुनाया

बारां| शहर स्थित श्रीराम मंदिर खाकी बाबा की बगीची में चल रही श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ में बुधवार को मुख्य यजमान कमलेश विजय ने व्यास पीठ की पूजा अर्चना की। शिवानी अवस्थी ने मधुर एवं मीठी वाणी में सती अनुसूइया द्वारा माता सीता को उपदेश का प्रसंग सुनाया, तो भक्त भाव विभोर होकर नाच उठे। रामसुखदास महाराज ने भरत मिलाप के प्रसंग बहुत ही सुंदर एवं रोचक वर्णन प्रस्तुत किया। जिसमें भरत के त्याग एवं उनके प्रगाढ़ भ्रातृत्व भाव तथा समर्पण को बहुत ही सरल तरीके समझाया। उन्होंने सभी को धर्म के अनुसार कर्म करने एवं पारिवारिक संस्कारों को पुनर्जीवित करने का संकल्प कराया। व्यास पीठ की आरती एवं प्रसाद वितरण से कथा का विराम हुआ। श्री राम कथा ज्ञान गंगा यज्ञ के सदस्य सीताराम शर्मा ने बताया कि ज्ञान यज्ञ में श्याम शर्मा, मुकुट शर्मा, राधेश्याम शर्मा, निरंजन शर्मा प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *