बारां| नीति आयोग नई दिल्ली अतिरिक्त सचिव राजीव सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में 2 जनवरी को सुबह साढ़े 10 बजे नीति आयोग के संपूर्णता अभियान के विभागीय इंडीकेटर्स, स्वीकृत प्रोजेक्ट्स एवं गत बैठक की कार्रवाई विवरण के निर्देशों की समीक्षा बैठक का आयोजन मिनी सचिवालय सभागार में किया जाएगा। एडीएम भंवरलाल जनागल ने बताया कि इस बैठक की पूर्व तैयारी के लिए कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में गुरुवार को सायं 5 बजे मिनी सचिवालय सभागार में बैठक की जाएगी।


