शहीद के बलिदान दिवस पर भावुक हुई वीरांगना

बारां| शहीद राजमल मीणा के बलिदान दिवस पर बुधवार को वीरांगना कमलेश देवी शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते समय भावुक हो गई। कार्यक्रम में फर्स्ट बटालियन जंगी पलटन व 22 ग्रेनेडियर बटालियन सेना के जवानों ने कर्नल रविंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शहीद की प्रतिमा पर पुष्पचक्र व पुष्पांजलि अर्पित किए। जिला सैनिक कल्याण परिषद कोटा की ओर से भी पुष्पचक्र अर्पित किया। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद को सलामी भी दी। साथ ही शहीद की वीरांगना कमलेश मीणा का सम्मान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *