वीर बाल दिवस पर बाल मेला लगाया

बारां| विद्या भारती द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद विद्यालय में गुरु गोविंद सिंह एवं उनके चारों पुत्रों के बलिदान दिवस पर वीर बाल दिवस कार्यक्रम एवं बाल मेले का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय समिति के अध्यक्ष हितेश बत्रा ने कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र और धर्म के लिए गुरु पुत्रों का बलिदान आने वाली कई पीढ़ियों के लिए एक अप्रतिम उदाहरण रहेगा। इसी कारण कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी यह पंक्ति सार्थक सिद्ध होती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता ह​रिशंकर प्रजापति ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का दिवस है। इस दौरान सचिव मनीष अग्रवाल, हिम्मत सिंह दिनेश कुमार शर्मा, विद्या भारती के जिला सदस्य महेंद्र सिंह सिरोहिया सहित अभिभावकों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य दीनदयाल नागर ने धन्यवाद दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *