मनाली में नवजोत-सिंह सिद्धू का रोमांटिक अंदाज वायरल:पत्नी की शिकायत पर बोले-तेरे हुस्न का हुक्का चाहे जले या बुझे गुड़गुड़ाते रहेंगे

पूर्व क्रिकेटर और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों अपने परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश के मनाली और पीरपंजाल पर्वतीय क्षेत्र में छुट्टियां मना रहे हैं। इस दौरान सिद्धू अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार खूबसूरत वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, जो जमकर वायरल हो रही हैं। इन्हीं वीडियोज में से एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर खासा ध्यान खींचा है। इस वायरल वीडियो में नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू की शिकायत बड़े ही मजेदार अंदाज में सुनते नजर आ रहे हैं। वीडियो में नवजोत कौर सिद्धू अपने पति से कहती हैं कि आप मलाइका अरोड़ा, प्रियंका चोपड़ा और कृति सेनन जैसी अभिनेत्रियों के लिए तो इतनी इमेजिनेटिव शायरी कर देते हो, लेकिन जिस पत्नी ने आपको 40 सालों से बर्दाश्त किया, उसके लिए एक शेर भी नहीं कहते। मेरे लिए भी एक शेर हो जाए, बोलीं नवजोत कौर सिद्धू नवजोत कौर सिद्धू आगे मुस्कुराते हुए कहती हैं, मेरे लिए भी एक शेर हो जाए। इसके बाद वह हंसते हुए कहती हैं, लेट्स चेक इट आउट। यह पूरा संवाद सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है और लोग इस पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। इसके जवाब में नवजोत सिंह सिद्धू अपने खास अंदाज में तुरंत शेर सुनाते हैं। सिद्धू कहते हैं—तेरे हुस्न का हुक्का, चाहे जले चाहे बुझ जाए,उसे हम उम्र भर गुड़गुड़ाते रहेंगे। सिद्धू का यह रोमांटिक और हास्य से भरा शेर सुनकर नवजोत कौर सिद्धू भी मुस्कुरा उठती हैं। यह वीडियो न सिर्फ कपल के मजबूत रिश्ते को दिखाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि सिद्धू का शायरी वाला अंदाजे लोगों को खूब पसंद आता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे प्यारा, मजेदार और दिल छू लेने वाला बता रहे हैं। सिद्धू की मनाली वीडियो: बेटी के साथ 9.8M, बादल सिंह जी वाली 5.1M व्यूज नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी बेटी के साथ मनाली का एक कॉमेडी वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सिद्धू की बेटी उन्हें कहती है कि पापा एक शेर सुनाओ, जिस पर सिद्धू कहते हैं कि तेरे पर। सिद्धू की बेटी के साथ एक लड़की और खड़ी है तो वो कहती कि हम दोनों पर। उसके बाद सिद्धू मजाकिया अंदाज में कहते हैं। झल्लिए जे तेरियां अक्खां विच ऐह जा कज्जल ना हुंदा, मैं भी तुहाडे पीछे खज्जल न हुंदा। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 9.8M लोग इसे देख चुके हैं । और बादल जी वाली वीडियो पर अब तक 5.1 मिलियन व्यू आ चुके हैं। सियासी पारा बढ़ाकर मनाली पहुंचे सिद्धू नवजोत सिद्धू की डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने बयानबाजी करके पंजाब में सियासी पारा बढ़ाया हुआ है। यहां तक कि पंजाब के कांग्रेस नेताओं पर टिकट बेचने के आरोप के साथ 500 करोड़ की अटैची से CM बनने के बयान से वह हाईकमान तक को मुश्किल में डाल चुके हैं। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। हालांकि नवजोत कौर रुकी नहीं और अब भाजपा से नजदीकी बढ़ा रही हैं। उन्होंने दिल्ली जाकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ की। इसके उलट अब नवजोत सिंह सिद्धू अपनी बेटी के साथ हिमाचल की वादियों में नया साल मनाने पहुंचे हैं। नवजोत कौर सिद्धू रोज सरकार व अलग-अलग दलों के नेताओं पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर रही हैं तो वहीं सिद्धू सोशल मीडिया पर मस्ती के वीडियो शेयर करके अपने विरोधियों को चिढ़ा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *