अमृतसर | देहाती पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 985 ग्राम आइस ड्रग और दो पिस्तौल सहित 2 आरोपियों को काबू किया है। थाना घरिंडा पुलिस ने बताया कि पहली कार्रवाई में उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गांव भंडियार निवासी मनजिंदर सिंह उर्फ तोती नशा तस्करी में शामिल है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार की रात को ढोढीविंड मोड़ पर नाका लगाकर आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 985 ग्राम आइस ड्रग बरामद की गई। इस संबंध में थाना घरिंडा में पर्चा दर्ज किया। इसी तरह थाना कंबोह पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात गांव बल खुर्द निवासी जसकीरत सिंह उर्फ लाला के पास अवैध हथियार हैं। पुलिस ने उसके घर पर रेड की, जहां से दो पिस्तौल, दो मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस मामले में थाना कंबोह पुलिस ने पर्चा दर्ज कर लिया है।


