चोरी का मोबाइल फोन बेचने वाला काबू, 15 फोन बरामद

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना मोहकमपुरा पुलिस ने चोरी का मोबाइल बेचने वाले एक युवक को काबू कर 15 फोन बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमृतपाल सिंह निवासी मोहकमपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी चोरी की मोबाइल बेचने का काम करता है। पुलिस ने ट्रेप लगाकर आरोपी काबू किया। उसकी निशानदेही पर 4 आईफोन और 11 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *