भास्कर न्यूज| अमृतसर ट्रस्ट चेयरमैन कर्मजीत सिंह रिंटू ने आवास योजना के तहत घर की छतों को पक्के तौर पर बनवाने के लिए 100 लाभार्थियों को राशि जारी करने के पत्र वितरित किए। रिंटू ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से इलाके में लोगों को सरकार की हाउसिंग स्कीम के बारे में लगातार अवेयर किया जा रहा था। जरूरतमंद परिवारों के फॉर्म भरवाए गए थे। सीएम भगवंत सिंह मान सरकार की प्राथमिकता हर नागरिक को घर, सेहत, शिक्षा और बेसिक सुविधाएं देना है। योजना के तहत पक्के घर बनवाने के एवज में प्रत्येक परिवार को कुल 2.5 लाख रुपए राशि जारी की जाएगी। आवास योजना के पेंडिंग केस भी जल्दी निपटाए जाएंगे। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा, रितेश शर्मा, असिस्टेंट कमिश्नर विशाल वधावन, सुपरिटेंडेंट लवलीन शर्मा, बलविंदर काला, काजल बॉबी, विशाखा सिंह व अन्य मौजूद रहे।


