अमृतसर| वार्ड नंबर 2 के अधीन आते साहिबजादा झुझार सिंह एवेन्यू की गली नंबर 9 के निवासी नगर निगम और पार्षदों के अधूरे वादों से परेशान हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पार्षद अमरजीत गुमाला ने चुनाव से पहले गली बनवाने का वादा किया था। लेकिन साल 2025 बीतने पर भी केवल चैंबर बनाकर काम अधूरा छोड़ दिया गया है। निवासियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस गली के लिए पास हुई टाइलें कथित तौर पर कौंसलर के अपने मोहल्ले में लगवा दी गई हैं। -नरेश, निवासी साहिबजादा झुझार सिंह एवेन्यू


