घर में घुसकर परिवार पर हमला, केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर अजनाला के गांव फतेहवाल वड्डा में जमीन व ट्रैक्टर से गाने बजाने को लेकर हुए पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि सात लोगों ने परिवार के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया, महिला के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में डेढ़ महीने के बाद सात हमलावरों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। पीड़ित को इलाज के लिए सिविल अस्पताल अजनाला में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित करनैल सिंह निवासी फतेहवाल वड्डा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 18 नवंबर को वह और उसका पूरा परिवार घर पर मौजूद था। दोपहर करीब 2 बजे गांव के ही मोहण सिंह, गुरजंट सिंह, मनिंदर सिंह उर्फ विजय, बलविंदर सिंह, रविपाल सिंह, पाल सिंह और बलिहार सिंह अपने-अपने हथियारों के साथ उनके घर में घुस आए। इसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर उसकी बुरी तरह पिटाई की। जब उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *