अमृतसर| शहर के पॉश इलाके रणजीत एवेन्यू में लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया साइकिल ट्रैक अपने उद्देश्य से भटक गया है। साइकिल चलाने के लिए बनाए गए इस ट्रैक पर आए दिन कूड़े के ढेर लगा दिए जाते हैं, जिससे लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। मजबूरी में साइकिल सवारों को सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। कूड़े की वजह से इलाका गंदा और बदसूरत नजर आने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि साइकिल ट्रैक को जल्द साफ करवाया जाए और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि ट्रैक का सही उद्देश्य पूरा हो सके। – प्रताप सिंह निवासी रणजीत एवेन्यू।


