पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदला:ओंस के साथ साल खत्म; बारिश से आज नए दौर का आगाज

प्रदेश में एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम ही बदल दिया है। मंगलवार देर रात राजधानी में छाया कोहरा बुधवार को बुधवार को भी छाया रहा। इससे न्यूनतम तापमान बढ़ गया, जबकि दिन में बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान लुढ़क गया। न्यूनतम पारा 1.4 डिग्री उछलकर 11.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बादलों के कारण अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट हुई। पारा 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। 300 मीटर थी रात को दृश्यता मंगलवार रात कोहरे के कारण कई इलाकों में दृश्यता 200 से 300 मीटर के बीच रह गई। बुधवार को भी यही स्थिति रही। दिन में 1000 मीटर तक रही सुबह 10 बजे तक शहर के बाहरी इलाकों में हल्के कोहरे की स्थिति बनी रही। हालांकि दृश्यता 1000 मीटर से अधिक थी। आज बौछारें संभव; मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना है। सुबह कोहरे की स्थिति बनने की संभावना है। दिन और रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *