जशपुर को पर्यटन हब बनाने की तैयारी, 3 सर्किट पर होंगे करोड़ों के काम

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर जशपुर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2026 तक करोड़ों रुपए के विकास कार्य किए जाएंगे। इन सभी परियोजनाओं को 2025 में ही स्वीकृति मिल चुकी है। राज्य सरकार जिले में आध्यात्मिक व विरासत, प्रकृति व वन्यजीव और साहसिक पर्यटन सर्किट विकसित कर रही है। आध्यात्मिक सर्किट में कैलाश नाथेश्वर गुफा, तमता और मधेश्वर पहाड़ सहित धार्मिक स्थलों का विकास होगा। प्रकृति सर्किट में जलप्रपात, चाय बागान और अभयारण्य शामिल हैं। साहसिक पर्यटन के तहत देशदेखा और मयाली में एडवेंचर गतिविधियां कराई जाएंगी। 2025 में सरकार ने दो पर्यटन स्थलों पर ठहरने की व्यवस्था के लिए रेस्ट हाउस की स्वीकृति दी है। यह कैलाश नाथेश्वर गुफा और मयाली नेचर कैंप में बनाए जाएंगे। इन दोनों जगहों पर ठहरने की व्यवस्था नहीं होने से पर्यटकों को शाम ढलते ही लौटना पड़ता है। नजदीकी रेस्ट हाऊस या होटल 15​ किमी से 25 किमी की दूरी पर हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक और बड़ा काम खुड़ियारानी तक पहुंच मार्ग का निर्माण है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *