विद्यार्थियों ने ली ऊर्जा बचत करने की शपथ

मुंगेली | ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अवसर पर क्रेडा द्वारा अपने रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत प्रदेशभर में ऊर्जा संरक्षण को लेकर अभियान संचालित किया जा रहा है। जिले में ऊर्जा बचत व हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जिले के विद्यालयों व महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं और शैक्षणिक स्टाफ ने ऊर्जा संरक्षण की शपथ लेकर देश को हरित व ऊर्जा-संपन्न राष्ट्र बनाने संकल्प लिया। शपथ कार्यक्रम नवीन कन्या महाविद्यालय मुंगेली, जेपी मिश्र महाविद्यालय मुंगेली व शासकीय महाविद्यालय सरगांव में किया । इसके अलावा लोरमी विखं के शासकीय विद्यालय डोंगरिया, गोंडवाही, झाफल, चंदपुर, बरमपुर, खपरिखुर्द, चंदेली, सारधा, पटरीकापा व शासकीय सेजेस लोरमी में विद्यार्थियों व शिक्षकीय स्टाफ ने ऊर्जा संरक्षण की शपथ ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *