मुंगेली | जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को बेहतर, सुलभ और निरंतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि जनवरी से दिसंबर 2025 तक राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 777 मरीजों की जांच की गई और टीबी मरीजों को नियमित दवाइयां उपलब्ध कराई गई। सभी मरीजों का पंजीयन निक्षय पोर्टल में किया गया। जिले के बैगा एवं आदिवासी ग्रामों में जनजागरूकता के लिए 9 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनसे 478 मरीज लाभान्वित हुए। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 8 से 31 दिसंबर 2025 तक कुष्ठ खोज अभियान चलाया गया। शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को नियमित टीकाकरण किया जा रहा है।


