मुंगेली | भारतीय जनता पार्टी ने राजेश्वर सिंह टंडन को मुंगेली विधानसभा का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने संगठन के प्रति उनकी सक्रिय निष्ठा और अनुशासित कार्यशैली को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी। टंडन लंबे समय से भाजपा व भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े रहे हैं और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।


