मुंगेली | हरदिहा मरार पटेल समाज की इष्ट देवी मां शाकंभरी देवी की जयंती 3 जनवरी को पौष पूर्णिमा के दिन श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर ग्राम देवरी में नवयुवक पटेल समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां शाकंभरी जयंती का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर नवयुवक पटेल समाज की एक बैठक आयोजित की गई। इसके बाद नवयुवक पटेल समिति का गठन भी किया गया। समिति में अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, उपाध्यक्ष चन्द्रसेन पटेल, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल, सचिव रामानंद पटेल एवं सहसचिव सोहन पटेल को चुना गया। समिति के संरक्षक के रूप में नीलम पटेल, भुवन पटेल, बेदराम पटेल, अनिल पटेल, सोमेश पटेल, तरुण पटेल, रविंद्र पटेल, सनत पटेल, धर्मेश पटेल एवं चंद्रेश पटेल को जिम्मेदारी दी गई।


