एसजीएसआईटीएस इंदौर में सेबी का निवेश अवेयरनेस प्रोग्राम:छात्रों को इक्विटी, म्यूचुअल फंड समेत विभिन्न निवेश विकल्पों की दी जानकारी

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने श्री गोविंदराम सेकसरिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (एसजीएसआईटीएस) इंदौर में एक महत्वपूर्ण निवेश जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। सेबी की वरिष्ठ वित्तीय सलाहकार और अधिकृत प्रशिक्षक डॉ. सारिका लोहाना ने मार्गदर्शन दिया। डॉ. लोहाना ने छात्रों को भारतीय वित्तीय बाजारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इक्विटी, डेब्ट, म्यूचुअल फंड और डेरिवेटिव जैसे विभिन्न निवेश विकल्पों पर प्रकाश डाला। साथ ही बीएसई, एनएसई, एमएसई जैसे स्टॉक एक्सचेंज की कार्यप्रणाली समझाई। निवेशक संरक्षण के लिए सेबी द्वारा किए गए उपायों की जानकारी दी और ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े जोखिमों से अवगत कराया। वित्तीय नियोजन पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने बजट बनाने, लक्ष्य निर्धारण और निवेश रणनीतियों की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। छात्रों के कॅरियर को ध्यान में रखते हुए एनआईएसएम, सेबी, बीएसई और एनएसई के सर्टिफिकेट प्रोग्राम की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। एमबीए विभाग के एचओडी डॉ. आरसी गुप्ता ने डॉ. लोहाना का पौधा भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. गिरीश ठाकर, डॉ. नीरज जैन समेत कई वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संयोजन एमबीए विभाग के डॉ. मोहित कुमार पंडित ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *