जी टीवी जल्द लाएगा नया पवित्र रिश्ता शो:अपने पॉपुलर शो का टाइटल इस्तेमाल होते देख भड़कीं एकता कपूर, कहा- इसमें कुछ भी पवित्र नहीं

जीटीवी जल्द ही पवित्र रिश्ता नाम से नया शो लॉन्च करने वाला है। जनवरी में इस शो की शूटिंग भी शुरू की जाने वाली है। हालांकि इस नए शो का एकता कपूर के 2009 में आए पॉपुलर शो पवित्र रिश्ता से कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे में अपने ही शो के टाइटल का इस तरह इस्तेमाल होने पर अब एकता कपूर भड़क गई हैं। उन्हें इसे मानसिक दिवालियापन कहा है। एकता कपूर ने नए शो पवित्र रिश्ता के मेकर्स पर भड़कते हुए आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, ‘जब आप खुद की कोई नई IP (आइडिया/कंटेंट) नहीं बना पाते, तो किसी दूसरे क्रिएटर की पहले से बनी आईपी पर पलते हो। यह बहुत खराब नैतिकता है या मानसिक दिवालियापन। या फिर दोनों। इसमें कुछ भी पवित्र नहीं है।’ बता दें की जीटीवी ने नए शो पवित्र रिश्ता की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस शो में अबरार काजी लीड रोल में हैं, जो इन दिनों जीटीवी के ही शो ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस प्रियांशी यादव शो में फीमेल लीड हैं। वहीं पल्लव प्रधान और रूपा दिवेता शो में अहम किरदार निभाने वाले हैं। इस शो को सिद्धार्थ वनकारा बना रहे हैं, जिसे अमन सचदेवा प्रोड्यूस कर रहे हैं। 2009 का हिट शो था पवित्र रिश्ता एकता कपूर का शो पवित्र रिश्ता साल 2009 में शुरू हुआ था, जिसमें अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी हिट रही थी, जिसके बाद दोनों रिलेशनशिप में भी आ गए थे। ये शो 5 सालों तक चला, जिसका आखिरी एपिसोड 2014 में आया था। शो के कुल 1424 एपिसोड ऑनएयर किए गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *