फरवरी में नर्मदा ब्रिज का टू-लेन खुलेगा:अब 2 घंटे में खंडवा-इंदौर का सफर होगा

नए साल में खंडवा से इंदौर की यात्रा आसान और तेज हो जाएगी। फरवरी-2026 में सनावद–बड़वाह के बीच नर्मदा नदी पर बन रहे 1275 मीटर लंबे ब्रिज का टू-लेन एनएचएआई वाहनों के लिए खोल देगा। इससे इस क्षेत्र में लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी और यात्रा समय में बड़ी बचत होगी। 140 करोड़ की लागत से बन रहे 6-लेन ब्रिज का करीब 85% काम पूरा हो चुका है। अप्रैल-2026 तक बलवाड़ा से शाहपुर तक 145 किमी नेशनल हाईवे भी चालू होने की उम्मीद है। वहीं इंदौर–एदलाबाद (मुक्ताईनगर) 216 किमी हाईवे दिसंबर-2026 तक पूरा होगा। नए हाईवे से खंडवा–इंदौर का सफर 3.30–4 घंटे की जगह सिर्फ 2 घंटे में तय होगा। बुरहानपुर से इंदौर की दूरी भी 3 घंटे में सिमट जाएगी। फरवरी में ब्रिज का टू-लेन होगा चालू बलवाड़ा-धनगांव के बीच नर्मदा नदी पर बन रहे 1275 मीटर लंबे ब्रिज का टू-लेन फरवरी-2026 में वाहनों के लिए खुल जाएगा। ब्रिज से सनावद-बड़वाह को बायपास कर वाहन इंदौर-खंडवा की ओर निकल जाएंगे। -आशुतोष सोनी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई, खंडवा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *