फ्लाइट में यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की

इंदौर से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E-6002 में यात्रियों और क्रू मेंबर के बीच विवाद हुआ। फ्लाइट सोमवार रात 9.15 बजे लगभग दो घंटे लेट थी। सीट 29-ए पर बैठे सुनील सिंह (बरवाला, हिसार) बार-बार गालियां दे रहे थे और क्रू मेंबर याशी सांगवान व रिया आर्या की चेतावनी के बावजूद शांत नहीं हुए। गुस्साए यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने का प्रयास किया। एरोड्रम पुलिस ने शिकायत पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की, लेकिन नोटिस देकर छोड़ दिया। भारत में फ्लाइट के इमरजेंसी गेट से छेड़छाड़ पर ₹10 लाख तक जुर्माना और जेल दोनों हो सकते हैं, केस की गंभीरता पर निर्भर करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *