दिव्या जिला अध्यक्ष और सरिता बनीं महामंत्री

भास्कर न्यूज | गिरिडीह झारखंड राज्य महिला जलसहिया कर्मचारी संघ की बैठक शुक्रवार को किरण पब्लिक स्कूल कोलडीहा में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिव्या देवी ने की। संचालन सरिता देवी और सितारा परवीन ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में जिला कमेटी का विस्तार भी किया गया। जिसमें दिव्या देवी को जिला अध्यक्ष बनाया गया। मार्गदर्शक के रूप में राज्य मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे। अशोक सिंह ने कहा कि अब राज्य स्तर पर झारखंड राज्य महिला जलसहिया कर्मचारी संघ का निर्माण हो चुका है। जिसमें सभी पदाधिकारी महिला हैं और अब महिलाएं अपने दम पर अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष सितारा प्रवीण, प्रदेश महामंत्री वन्दना सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष किरण देवी और अन्य नव चयनित राज्य के पदाधिकारियों को बधाई दी। सर्व सम्मति से जिला कमेटी का विस्तार करते हुए जिला संगठन के पदों पर पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। दिव्या देवी को जिला अध्यक्ष, सरिता देवी को जिला महामंत्री, सितारा परवीन को जिला कोषाध्यक्ष, नीलम देवी तीसरी को कार्यकारी अध्यक्ष, सरिता देवी, बंदिनी देवी, सीता देवी, गुड़िया देवी समेत आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *