लक्ष्य तक पहुंचने में दिव्यांगता बाधक नहीं : बीके सूर्यप्रकाश

भास्कर न्यूज|गिरिडीह दिव्यांग समानता संरक्षण व सशक्तिकरण अभियान को झारखंड सरकार के सहयोग से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय गिरिडीह केंद्र द्वारा अजीडीह स्थित नेत्रहीन विद्यालय में शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में माउंट आबू से आए बीके सूर्यप्रकाश भाई एवं उनकी टीम की ओर से बच्चों के बीच मूल्य आधारित गेम खेल का आयोजन किया गया। साथ ही उन्हें राजयोग मेडिटेशन कराया गया। मौके पर नेत्रहीन बच्चों के बीच ब्रेल लिपी नाम पुस्तक का वितरण किया गया। इस दौरान बीके सूर्यप्रकाश भाई ने दिव्यांग बच्चों से कहा कि आप खुद को कमजोर न समझें। आत्मविश्वास को बनाए रखें, तो आप जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता समानता, संरक्षण और सशक्तिकरण अभियान ब्रह्माकुमारी संस्था का एक अभियान है। कार्यक्रमों में दिव्यांग बच्चों के मनोबल को बढ़ाया जाता है और उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया जाता है। इस अभियान के तहत राजयोग ध्यान सिखाने के साथ वैल्यू बेस्ड गेम कराना, चित्रांकन, पज्जल और थ्रीडी मॉडल जैसे खेल कराना, प्रेरक भाषण देने की कला सिखलाना, मूल्य-आधारित खेल और गीतों के ज़रिए खुशी और सकारात्मक विचारों का निर्माण कराना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *