फाउंडेशन ने बेटी की शादी में की मदद, दिए उपहार

गिरिडीह | स्वयं सेवी संस्था सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन ने शुक्रवार को मेट्रोस गली स्थित मुख्य कार्यालय पर गांडेय प्रखंड के मनजोरी गांव निवासी दिहाड़ी मजदूर हरि वर्मा की बेटी की शादी में मदद स्वरूप चेक और उपहार दिया। संस्था सचिव शिल्पा कुमारी ने कहा कि हरि वर्मा और उसकी पत्नी ममता देवी को कन्यादान योजना के तहत उनकी बेटी पूजा कुमारी की शादी में मदद की गई। मौके पर संस्था फील्ड एसोसिएट दुलारी देवी सहित कार्यालय कर्मी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *