बगोदर | डुमरी टोल प्लाजा में बगोदर की गाडियों से टोल टैक्स वसूली के खिलाफ जेएलकेएम और बगोदर बचाओ संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को बगोदर बस पड़ाव में सांकेतिक धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरना कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात एनएचआईए धनबाद के प्रोजेक्ट मैनेजर के नाम बगोदर बीडीओ को मांग पत्र सौंपा गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश कुमार ने की। वहीं संचालन कुंजलाल साव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने स्पष्ट निर्देश दे रखा है कि 20 किलोमीटर की परिधि में गाड़ी चालकों से टोल टैक्स की वसूली नहीं की जाएगी। बावजूद इसके डुमरी टोल प्लाजा में बगोदर की गाड़ियों से टोल टैक्स की वसूली की जा रही है।


