गिरिडीह | पीरटांड़ थाना क्षेत्र के खेताडाबर मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पत्नी, पुत्र के साथ गंभीर रूप से शुक्रवार को जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने तीनों को जख्मी की स्थिति खराब देखते हुए 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने तीनों जख्मी का गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया। इस सड़क दुर्घटना के संबंध में घायल के परिजनों ने कहा fd सुरेश सिंह उम्र 50 वर्ष ग्राम लालचक कतरास धनबाद के रहनेवाले हैं।


