भास्कर न्यूज | गिरिडीह तीन दिवसीय विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग इंटर कालेज क्रिकेट टूर्नामेंट (पुरुष वर्ग) 2024-25 का आयोजन गिरिडीह कालेज क्रिकेट मैदान मे किया गया। मैच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विनोवा भावे विश्वविधालय के डीएसडब्लू डॉ. विकास कुमार ने किया। गेस्ट आफ ओनर के रूप में डॉ. विनोद रंजन, सूरज गुप्ता, श्री लंगटा बाबा स्टील डायरेक्टर संजय सिंह थे। कालेज के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार, प्रो डॉ. एमएन सिंह, डॉ. ओंकार चौधरी और डॉ बालेन्दु शेखर ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ और मोमेंट देकर सम्मानित किया। ग्राउंड ए गिरिडीह कालेज और ग्राउंड बी गिरिडीह स्टेडियम के इंचार्ज डॉ. सतीश, डॉ. बलभद्र, प्रो ओंकार एवं ग्राउंड बी के इंचार्ज डॉ. जी समदानी, डॉ. प्रभात कृष्ण, रंधीर वर्मा थे। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की आठ कॉलेज गिरिडीह कालेज, सरिया कालेज, संत कोलंबस कालेज हजारीबाग, आनंदा कालेज हजारीबाग, पी जी एथेलिट कल्ब , विनोवा भावे उनिवर्सिटी, झारखण्ड कालेज डुमरी की टीम ने भाग लिया। पहला मैच गिरिडीह कॉलेज व सरिया कालेज के बीच हुआ। गिरिडीह कॉलेज ने निर्धारित बीस ओवर में 230 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी सरिया कॉलेज की पूरी टीम टीम 44 रन पर ही आउट हो गई। दूसरा मैच गिरिडीह स्टेडियम में आनंदा कॉलेज और जे जे कालेज तिलैया के बीच खेला गया। आनंदा कालेज ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 159 रन बनाए। लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी जे जे कॉलेज की टीम जीत दर्ज किया। तीसरा मैच पी जी एथेलिट कल्ब व झारखंड कालेज डुमरी के बीच खेला गया। जिसमें पीजी एथेलिट कल्ब ने 145 रन से जीत हासिल की। मौके पर कालेज के सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी थे।


