बड़की सरिया | सरिया बाजार मुख्य डाकघर में शुक्रवार को विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कोयरीडीह ग्रामीण डाकपाल सुदामा प्रसाद की सेवानिवृत के उपरांत विदाई सह सम्मान कार्यक्रम में श्री मद्भागवत गीता, शॉल व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सरिया के पूर्व प्रमुख रामपति प्रसाद मौजूद थे। इस दौरान पूर्व प्रमुख ने कहा कि मनुष्य के जीवन में विदाई निश्चित है, चाहे ओ सरकारी दफ्तर में कार्य कर रहे हो या जीवन काल का। इस दौरान सेवानिवृत्त सुदामा प्रसाद ने भावुक होते बीते दिनों के सेवा काल की चर्चा की उन्होंने कहा की सेवानिवृत होने के बाद भी जब भी मेरी जरूरत पड़ेगी तब भी मैं सेवा दूंगा। कार्यक्रम का संचालन जय प्रकाश वर्मा ने किया।


