महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम व तैराकी प्रतियोगिता आयोजित

भास्कर न्यूज | गिरिडीह शहर के शास्त्री नगर के अमित बरदियार छठ घाट पर उसरी बचाओ अभियान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय उसरी महोत्सव का विधिवत उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त नमन प्रियेश लकडा, विशिष्ट अतिथि एसडीएम श्रीकांत यशवंत विसपुते व डीएफओ मनीष कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि उसरी बचाओ अभियान की यह एक अच्छी पहल है। लोग जागरूक होंगे और पर्यावरण संरक्षण में अपनी पूर्ण सहभागिता निभाएंगे। डिएफओ( पूर्वी) मनीष कुमार तिवारी ने कहा कि उसरी नदी तट पर पांच किलोमीटर तक दोनों किनारे पौधरोपण किया जाएगा। उसरी महोत्सव कोर कमेटी प्रमुख राजेश सिन्हा ने कहा कि उसरी नदी गिरिडीह शहर की लाइफलाइन है। इसे बचाने के लिए सभी वर्ग के लोग एक मंच पर आ चुके हैं।उसरी नदी को संरक्षित रखने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ-साथ कई संस्था, सामाजिक कार्यकर्त्ता एक मंच पर आ चुके हैं।आज उसरी बचाओ अभियान के तहत लोग जुटे हैं और 17,18 और 19 जनवरी को उसरी महोत्सव मनाया जा रहा है । लोगों में दिखा उत्साह: तीन दिवसीय महोत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधि के अलावा अलग-अलग राजनीतिक दल के नेताओं, प्रबुद्ध लोगों के अलावा हरेक आम और खास की मौजूदगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *